Home PHAGWARA डा. अंबेडकर का निरादर करने वालोंके प्रति सख्त रुख अपनायेगी प्रदेश सरकार...

डा. अंबेडकर का निरादर करने वालोंके प्रति सख्त रुख अपनायेगी प्रदेश सरकार : जोगिन्द्र सिंह मान * कहा : ऐसी घटिया हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी

18
0
ad here
ads
ads

फगवाड़ा 6 अप्रैल (प्रीति जग्गी ) आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने फिल्लौर के गांव नंगल में स्थापित भारतीय संविधान के निर्माता डा. अंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा दो लोगों की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि डा. अंबेडकर ने भारत का सर्वोत्तम संविधान बनाया और वह देश के पहले कानून मंत्री भी रहे। डा. अंबेडकर ने अपनी कड़ी मेहनत से इतना ऊंचा स्थान हासिल किया कि उन्हें उस समय दुनिया के 6वें सबसे बुद्धिमान व्यक्ति का दर्जा दिया गया। डा. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण करते समय सभी धर्म, समुदायों और जातियों को समान अधिकार दिए। उन्होंने देश के स्वतंत्र होने से पंद्रह साल पहले महिलाओं को भी समानता का अधिकार दिलाया। मान ने कहा कि डा. अंबेडकर न केवल दलितों के मसीहा हैं बल्कि हर भारतीय के लिए सम्मान के पात्र हैं। किसी भी रूप में उनका अनादर पूर्णतया अस्वीकार्य है। जो लोग डा. अंबेडकर की मूर्तियां पंजाब से हटाने की बात करते हैं, उन्हें पहले डा. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में पढऩा चाहिए। मान ने कहा कि पंजाब की धरती पर ऐसी निंदनीय हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने पंजाब के युवाओं को सचेत भी किया कि वे चरमपंथ का जहर फैलाने वालों से सतर्क रहें तथा उनके बहकावे में न आएं, क्योंकि पंजाब सरकार ऐसे तत्वों से बहुत सख्ती से निपटेगी।

ad here
ads
Previous articleਮਰਯਾਦਾ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਚੰਦਰ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਬੜੀ ਧੁੰਮ ਧਾਮ ਅਤੇ ਸਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ।
Next articleसरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्मार्ट स्कूल, फगवाड़ा की कक्षा 8 में मेरिट के साथ उत्कृष्ट उपलब्धि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here